पिसावां (सीतापुर) पुलिस ने आचार संहिता के दरम्यान पूर्व प्रधान का शसत्र लाईसेंस निरस्तीकरण कर 18 सौ 90 लोगों को पाबंद कराया तथा 67 लोगों पर गुण्डा एक्ट की कार्यवायी की है।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र मे चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिये चुनाव आचार संहिता के बाद अपराधियों पर कार्यवायी की गयी है जिसमे क्षेत्र के 1890 लोगों को चिह्नित कर पाबंद कराया गया वहीं 67 लोगों पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी थानाध्यक्ष ने बताया कि बबुर्दीपुर के पूर्व प्रधान चंद्र पाल यादव का डीएम के आदेश पर राईफल शस्त्र लाईसेंस निरस्त कराया गया उन्होंने बताया यह अपराधी चुनावी रंजिश के चलते अपराधियों मे शामिल हो कर अपराधियों को सुपाडी देकर कारतूस तथा रूपया मुहैया कराया था जिसके तहत शसत्र निरस्ती करण के लिया जिला अधिकारियों ने आख्या भेजी गयी थी जिस पर जिलाधिकारी ने शस्त्र का निरस्तीकरण का आदेश कर दिया तथा क्षेत्र के 890 लाईसेंस धारकों के असलहा जमा करा कर क्षेत्र के गांव के अवैध शराब बनाने वाले लोगों को पकडा गया जिनके कब्जे से आठ सौ लीटर शराब बरामद की गयी तथा अवैध शस्त्र रखने के आरोप मे 7 लोगों को जेल भी भेजा गया है।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
