सीतापुर(पिसावां) – यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा है, जिस किसी के पास नाजायज असलहा है या लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग करता है। साथ ही गैर जनपद का रहने वाला है और पिसावां थाने की सीमा में रहकर अपने लाइसेंसी अथवा अवैध हथियार से लोगों को डराता-धमकाता है और दबाव बनाता है तो उसका फोटो, कोई वीडियो या शिकायत तत्काल एंटी क्राइम हेल्पलाइन नंबर 7839860408 पर या हेल्पलाइन नंबर 9454 40 4258 सूचित करें। इन नंबरों पर आप व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
