परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न ।

बिसवां(सीतापुर): हमारे देश की बेटियां बहता हुआ पानी है न कि ठहरा हुआ , आज हर क्षेत्र में लड़कियों को कामयाबी मिलने का रहस्य उनके माता-पिता व अध्यापक गण हैं ,यह उद्गार मुस्लिम फुर्कानिया गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शाह आलम खां ने व्यक्त किए । विशिष्ट अतिथि अमर मेहरोत्रा ने कहा कि शिक्षा ही बेटियों को कामयाब बनाती रहेगी ।


उक्त अवसर पर मेधावी छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। हाई स्कूल बोर्ड में 81% की छात्राओं व स्काउट एंड गाइड में जिले में टॉप व मंडल में द्वितीय स्थान लाने वाली मेधाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया । जिसमें हादिया बेगम , लाइबा अंसारी, इल्मा अंसारी, रोशनी ,अल्फिया सादमा खातून आदि है। सफल संचालन मौलाना नूरूल हक नदवी ने किया।
विद्यालय प्रबंधक डॉ शाहिद इकबाल अलीग ने (सौ प्रतिशत रिजल्ट ) प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
अंत में आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या अतिया खातून, नजमुन निशां ,यासमीन फात्मा, राबिया बसरी, मकसूद अली, इदरीश ,जमील ,अरशद, अनूप मिश्रा, मो० खालिद सहित समस्त स्टाफ व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Leave a comment