सीआईएसएफ तथा पुलिस ने किया रूट मार्च

पिसावां (सीतापुर) निडर होकर मतदाता करे मतदान क्षेत्र के दो दर्जन गांव में सीआईएसएफ तथा पुलिस ने पैदल मार्च कर निडर रह कर मतदान करने का संकेत दिया है। सोमवार को सीआईएसएफ तथा पुलिस ने रुट मार्च निकाला।

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि किसी आचार संहिता का उलंधन किसी को नहीं करने दिया जायेगा न ही किसी व्यक्ति को धमकाने या जबर्दस्ती करने वालो को बख्शा जायेगा उन्होंने बताया क्षेत्र के बरमोहली बरमोहला, महम्दापुर,पत्थरी,बिचपरिया,चौकनिया जलालनगर,पुरैना ,बराहमऊ कला पिसावां सहित दर्जनो गांव मे सीआईएसएफ तथा पुलिस रूट मार्च कर लोगों को निडर रह कर मतदान करने की बात कही इस मौके पर एसआई अस्मित भारती, मुकुट सिंह,तन्वेंद्र सिंह आदि काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment