पिसावां (सीतापुर)गेहूं खरीद क्रय केंद्रो पर गेहूं खरीद के लिये तैयारियां पूर्ण लेकिन किसान नहीं लाये गेहूँ सेजखुर्द गांव मे खाद्य विभाग के प्रभारी मनोरंजन चौबे ने बैनर लगाकर किसानों का इंतजार करते रहे उन्होंने बताया कि एक हजार बोरा के साथ पचीस लाख रूपये की व्यवस्था है यहां पर दो कांटा छलना नमी मापक यंत्र आदि की व्यवस्था की गई है वहीं बरगांवा व मूडाकला के पी सी एफ के प्रभारी कमलेश कुमार शुक्ला ने बताया गेहूँ खरीद के लिये व्यवस्था दुरुस्त है दोनों केंद्रो पर पांच पांच सौ बोरा व दो दो लाख रूपया आया है उन्होंने बताया अभी गेहूँ की कटाई नहीं हुई है किसान केंद्र पर आ कर सम्पर्क कर रहे है।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
