बच्चों की शिक्षा और मतदाता जागरूकता पर हुई चर्चा।
कमलापुर (सीतापुर)- मदरसा बहरुल उलूम कमलापुर में सालाना जलसे का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने मदरसे में हाजिरी, अनुशासन एवं साफ-सफाई के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया। बच्चों की हौसलाअफजाई के लिए तमाम उलमा सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर अपनी बात रखते हुए कारी नसीम ने कहा कि एक हदीस है जिसका तर्जुमा यह है कि इल्म हासिल करो मां की गोद से कब्र में जाने तक। अर्थात तालीम हासिल करने के लिए किसी भी सीमा तक जाया जा सकता है। उन्होंने कहा जिस तरह से मदरसे के नौ बच्चों ने सौ फीसदी हाजिरी दर्ज कराई है। उससे यह साबित होता है कि मदरसा दिनों दिन तरक्की की ओर बढ़ रहा है।
जमीयत उलमा-ए-हिन्द सीतापुर से आए कारी नसीमुद्दीन साब ने इस दौरान आए हुए लोगों से मतदाता जागरूकता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हर किसी को वोट जरूर देना चाहिए, जिसको सबसे बेहतर समझे उसे वोट जरूर दे। वोट न देना एक गुनाह है। क्योंकि वोट एक गवाही है। उन्होंने ने कहा कि बच्चे जब तालीम हासिल करेंगे तभी वह देश को तरक्की की राह पर ले जाने वाले इंसान को अपना नेता चुन पाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसा इस्लामिया बहरुल उलूम के सदर मुदर्रिस व जमीयत उलमा-ए-हिन्द कमलापुर यूनिट के जनरल सेक्रेटरी मौलाना मो. असलम काशमी ने की। उन्होंने कहा कि सभी कक्षाओं से एक-एक बच्चे को हाजिरी, अनुशासन और साफ-सफाई के पैमाने पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर हाजी पुत्तन अली, हाजी दानिश अली, आजाद हुसैन, जाकिर हुसैन, सैयद इश्तियाक , डॉ असलम, गोकरन मिश्र, अब्दुल रफीक, रमाकांत अवस्थी, कारी सुफियान, हरीश शुक्ला,शफीक अहमद, नवीन जी, अशफाक अहमद, शमीम बानो, मुफ़्ती बहाउद्दीन, कारी रियाजुद्दीन, मौलाना सुफियान, मौलाना अतहर, मुफ़्ती अबुल कासिम नदवी, मौलाना अब्दुल जब्बार, मौलाना नसीर, कारी कमरूज़जमां, मौलाना जावेद, मौलाना आफाक कासमी, वाहिद हुसैन, मुफ़्ती हिलाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
