डालमियां चीनी मिल्स जवाहरपुर ने रचा इतिहास

डालमियां चीनी मिल्स, यूनिट जवाहरपुर ने दैनिक चीनी पर्ता का इतिहास बदल कर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान बनाया

रामकोट/सीतापुर। जवाहरपुर चीनी मिल्स कें सहायक अधिषासी निदेषक एंव इकाई प्रमुख टी. एन. सिंह से वार्ता करने पर यह बताया गया कि डालमियां चीनी मिल्स, इकाई जवाहरपुर की स्थापना वर्ष 2006-07 में हुयी थी। हर वर्ष अधिकारियों, कर्मचारीयों एंव किसानो की कडी मेहनत से लगातार आगे बढते रहे है।

पेराई सत्र 2018-19 का शुभारम्भ 10 नवम्बर, 2018 को किया गया था। 27.03.2019 तक लगभग 84 लाख गन्ने की पेराई हो चुकी है। इस वर्ष जवाहरपुंर चीनी मिल ने अधिकारियों, कर्मचारियों एंव किसान भाइयों के आपसी सहमति, कडी लगन, एंव मेहनत की वजह से दैनिक चीनी पर्ता का इतिहास बदल दिया। जवाहरपुर चीनी मिल नें सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश कें इतिहास में दैनिक चीनी पर्ता 13.70 प्रतिशत कर प्रथम स्थान पर चल रही है।
जवाहरपुर चीनी मिल्स कें सहायक अधिषासी निदेषक एंव इकाई प्रमुख टी. एन. सिंह ने यह बताया कि यह परिणाम एक अच्छे टीम वर्क एंव फैक्टरी और किसानो के बीच कें आपसी सहयोग एंव तालमेल की वजह से संभव हो पाया है। इस अवसर पर इकाई प्रमुख नें किसानों,कर्मचारियों एंव अधिकारियों को इस विषेष उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई दी तथा अपील की है कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार का तालमेल-सहयोग बनाये रखे।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

 

Leave a comment