शिक्षकों के साथ स्कूल प्रांगण में गांव के आवारा लड़कों ने की मारपीट व जातिसूचक गालियां दी

बहराइच(मोतीपुर) – पूर्व माध्यमिक विद्यालय अड़गोड़वा विद्यालय परिसर में आज वही पास के गांव के आवारा लड़कों ने शिक्षकों से की मारपीट तथा शिक्षकों को जातिसूचक गालियां दी।

घटना विद्यालय परिसर में उस समय हुई है जब विद्यालय से सटे मैदान में आवारा लड़कों द्वारा विद्यालय समय में क्रिकेट खेलते समय उनकी गेंद बार-बार विद्यालय परिसर में जा रही थी जिस पर शिक्षकों ने उन्हें मना किया कि विद्यालय समय में क्रिकेट ना खेले और शिक्षण कार्य में बाधा ना पहुंचाएं । जिस पर लड़के भड़क गये और आवारा लड़कों द्वारा विद्यालय परिसर में घुसकर मारपीट की गई और उनको जातिसूचक गाली दी गई। जिसकी पर पुलिस को 100 नम्बर पर सूचना दी गई । पुलिस के आने से पहले ही आवारा लड़के जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।

बताते चलें आवारा लड़कों द्वारा इससे पहले भी विद्यालय टाइम में मैदान में क्रिकेट खेलना और शिक्षण कार्य में बाधा डालने का काम किया जाता रहा है जिसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी गयी थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। आज शिक्षकों ने मोतीपुर थाने में आवारा लड़कों के खिलाफ तहरीर दी और कार्यवाही की मांग की है!

Leave a comment