पिसावां (सीतापुर) लोक सभा चुनाव को लेकर की गई बैठक थाना क्षेत्र के अरसेनी गांव मे पुलिस अधीक्षक तथा जिलाधिकारी पहुंच कर चुनाव से सम्बंधित लोगों को जानकारी दी जिसके बाद थाने पर दोनो अधिकारी पहुंच कर थाने के एसआई व स्टाफ से चुनाव से सम्बंधित चर्चा की जिलाधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी तथा पुलिस अधीक्षक एल कुमार मंगलवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र के अरसेनी गांव पहुंचे जहां पर बूथ देख कर लोगों के साथ बैठक की तथा लोगों को बताया कि सभी लोग मतदान मे भाग ले तथा स्वतंत्र हो कर मतदान करे।


इस अवसर पर उन्होंने कहा मतदान का प्रचार के माध्यम से ईवीएम से बटन दाबकर वोट डलाया तथा वीवी पैड से पर्ची दिखाया इस अवसर उन्होंने कहा किसी के बहकावे व लालच भय से मतदान न करे जिसके बाद थाने पर पहुंच कर दोनो अधिकारियों ने समस्त स्टाफ की बैठक कर बताया कि क्षेत्र के अति संवेदनशील बूथो पर नजर रखे तथा क्षेत्रीय लोगो से चर्चा की इस अवसर सहायक जिला सूचना अधिकारी क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल थानध्यक्ष दिनेश सिंह,चौकी इंचार्ज एस के सिंह,एस आई उमराव सिंह,अश्मित भारती, महेंद्र प्रताप सिंह,मुकुट सिंह,तन्वेंद्र सिंह,आदेश दत्त सहित गांव के काफी लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
