पिसावां (सीतापुर) दो सप्ताह पूर्व गायब हुआ युवक का नरकंकाल थाना क्षेत्र के एक गांव के गन्ना खेत की छिलाई करते समय मिला जिसकी सूचना किसानों ने थाने पर दी।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेनियापुर गांव के किसान रामनरेश पुत्र शिवनरायन मंगलवार दोपहर बाद अपने गन्ना खेत मे गन्ना कटाई कर रहे थे उसी समय एक नर कंकाल मिला जिसकी सूचना थाने पर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के लिये लोगों को बुलाया जिस पर थाना क्षेत्र के इदलापुर निवासी मनीष उम्र 30 वर्ष पुत्र मूल चंद्र के रूप मे हुई मनीष की पत्नी रिंकी ने कपडे देख कर पहचान कर ली नर कंकाल को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया
मृतक मनीष की पत्नी रिंकी ने बताया कि 12 मार्च को पति मनीष को जीटी रोड ईदलापुर के निवासी पम्मा सिंह पुत्र दलीप सिंह सरदार के साथ दो अग्यात लोग घर से बुला कर ले गये थे तब से पति वापस घर नही लौटे थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक की पत्ती की तहरीर पर पम्मा के खिलाफ रविवार को युवक के अपहरण की धाराओं मे केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी!
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
