सीतापुर – हरगांव ब्लाक के ग्राम सभा देईरामा मे होली मिलन बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें प्रधान लियाकत अंसारी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और हिंदू मुस्लिम भाईचारे की एकता महत्त्व समझाते हुए कहा होली भाईचारे का त्यौहार है होली के रंगों में द्वेष को भावना को भूल जाना चाहिए। होली के प्यार के रंगों में नफरत के रंगो को साफ कर देना चाहिए। और समाज में प्यार का संदेश देना चाहिए ।
सभी क्षेत्र व ग्राम वासियों को होली की शुभकामनाएं दी और गले लगाया इस अवसर पर राजेश कुमार मिश्रा, परमा नंद शुक्ला, राजकिशोर त्रिवेदी, अन्य सम्मानित व ग्रामवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- शिम्पू वर्मा
