झाँसी मीडिया क्लब ने मनाया बड़ी धूमधाम से होली मिलन समारोह

झांसी। झांसी मीडिया क्लब के तत्वाधान में बुन्देली संस्कृतिक पर आधारित पांचवां होली मिलन समारोह रविवार को कोतवाली स्थित पत्रकार भवन प्रांगण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर रामतीर्थ सिंघल व विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चन्द्र जैन, एमएलसी श्रीमति रमा निरंजन व भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. विजय खैरा रहे। समारोह में फाग व लोकनृत्य समा बांधा इसके साथ ही सभी ने जमकर फूलों की होली खेली। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने की।


समारोह को संम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि कलमकार हर वक्त अपने कर्म को अंजाम देकर समाज हित के कार्य करता है। जो बहुत परिश्रम वाला का कार्य है। उन्होनें कहा कि उन्हें जानकारी है कि पत्रकार के लिए नगर प्रेस क्लब नहीं है। यदि पत्रकार इसके लिए पहल करें तो वह नगर निगम के माध्यम से प्रेस क्लब स्थापित कराने में भरपूर सहयोग करेंगे। वही वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चन्द्र जैन ने कहा कि बडे़ गर्व की बात है कि झांसी मीडिया क्लब लगातार पांच वर्षो से सभी पत्रकारों को एक मंच लाकर होली मिलन समोराह आयोजित कर रहा है। समारोह को डा. विजय खैरा, एमएलसी रंमा निरंजन, संतराम पेंटर आदि ने संम्बोधित किया। वही नीरज एण्ड पार्टी के कलाकारों ने बुन्देली संस्कृतिक पर आधारित फाग व लोकनृत्य कर समारोह में समां बांध दिया। साथ ही सभी ने जमकर फूलों की होली खेली। समारोह के दौरान मीडिया क्लब के संरक्षक मण्डल के सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा, शीतल तिवारी, पीएन दुबे, सूरज यादव, रामकुमार साहू, रामकिशन अकेला, चन्द्रशेखर पाण्डेय, कमलेश बिहारी पाण्डेय, बालकृष्ण वर्मा, नवल शर्मा, महेश पटैरिया, पं. रवि शर्मा, इरशाद खान, विकास सनाड्य, दिनेश परिहार, बालेन्द्र गुप्ता, पवन झा, आरिफ खान,लक्षमी नारायण नायक,अरविंद लखेरा,अश्वनी मिश्रा, राजेश चौरसिया, शेख आजाद, सुल्तान आब्दी, कुन्दन सोलंकी, संगठन मंत्री इमरान खान, रोहित झा, अमरजीत सिंह, सैयद तारिक अली, तौसीफ कुरैशी, इरशाद मंसूरी, मनीष अली, एस शिवहरे, प्रमेन्द्र सिंह, अतर सिंह परिहार, पवन जैन, आनन्द मोदी, दीपक जौहरी, प्रभात सक्सैना, रानू साहू, विजय कुशवाहा, प्रभात साहनी, अख्तर खान, श्याम रायकवार, एम खान, बब्लू रमैया, बसीम खान, नीरज साहू, आयुष साहू, मोहम्मद बसीम, मो. इमरान उदय नारायण कुशवाहा, रवि साहू, आकाश कुलश्रेष्ठ, अतुल वर्मा, भरत कुलश्रेष्ठ, इदरीश खान, दुर्गाशंकर दीक्षित, आकाश राठौर, शहजाद खान, आफरीन खान, राहुल कोष्टा, राहुल उपाध्याय आदि पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पवन गुप्ता तूफान व सभी का आभार मण्डल अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने किया!

Leave a comment