पिसावां (सीतापुर)- तहसील महोली के अन्तर्गत ग्राम बद्दापुर मे डीएम व एसपी के आदेश पर महिला का शव निकाल कर पीएम के लिए भेजा गया शव विच्छेदन ग्रह सीतापुर घर वालो ने की थी हत्या की आशंका
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम पुत्री दया राम उम्र 30 वर्ष निवासी शिवापुरवा थाना पिहानी की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व बृजेश पुत्र छोटे लाल निवासी बद्दापुर कोतवाली महोली मे हुई थी जिसकी तबियत खराब हो जाने के कारण पिसावा स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहा पर नीलम की मृत्यु हो गई वही उसके पति द्वारा शव को बद्दापुर मे ही दफना दिया गया था वही दस दिन बाद शव को एसडीएम शशी भूषण राय व सीओ सदर तथा महोली कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला की मौजूदगी मे बाहर निकाल कर पी एम के लिए भेजा गया वही एसडीएम महोली ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी ।
लडकी की मा कृष्णा देवी पत्नी दयाराम ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या कर दी गई तभी मेरी बेटी का पीएम नही कराया गया वही उसके दो बच्चे सात वर्ष व दो वर्ष उनकी परवरिश कैसे होगी!
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
