गोवा के मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर के निधन पर शोक

महमूदाबाद (सीतापुर) – गोवा के मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन हो गया जिनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे देश मे शोक की लहर दौड़ गयी श्री पर्रिकर एक कर्मठता और इमानदारी और साहसिक निर्णय के पर्याय थे
जिनके निधन पर पूर्व कार्यवाहक मुख्य मंत्री डॉ0 अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा0 प्रति अम्बरीश गुप्ता एडवोकेट, भाजपा नेता मोहन प्रसाद बारी, अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के भूपेंद्र जैन बाबा, भाजपा नगर अध्यक्ष कालिका प्रसाद श्रीवास्तव,किसान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, संजय वर्मा, रमा शंकर वर्मा, राजीव वर्मा आदि तमाम लोगो ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है!

रिपोर्ट- हरिओम कश्यप

Leave a comment