पिसावां (सीतापुर) आपसी भाई चारे के साथ मनाये होली का पर्व थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने ग्राम प्रधान तथा सम्भ्रांत लोगो को बुलाकर की पीस कमेटी की बैठक!

रविवार को होली के मद्देनजर स्थानीय लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि भाई चारे के साथ पुरानी रंजिशों को भुलकर एक दूसरे के गले मिलने का मौका मिलता है होली का त्योहार शांति कायम के लिए सहयोग करने की अपील की बैठक में सभी ग्राम प्रधानों से होली के दौरान पूर्व में हुए विवादों के बारे में जानकारी ली गयी किसी ने भी पूर्व में होली के दौरान किसी भी विवाद का होना नहीं बताया थानाध्यक्ष ने पुलिस का सहयोग करने की अपील की तथा होली का त्योहार शांतिपूर्ण व भाईचारा के साथ मनाए जाने के लिए कहा और निर्देश भी दिया कोई व्यक्ति हुड़दंग करता है तो आप लोग सूचना तुरन्त दे आचार संहिता के चलते नियमो को ध्यान रखें किसी तरह का असलहा लेकर न चले सभी लोग अपने अपने लाइसेंस दुकान या थाने पर जमा करवा दे तथा घरो पर किसी भी राजनैतिक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती पार्टी का झंडा लगवाए या धमकाए तो सूचना दे किसी तरह की राजनैतिक आपत्तिजनक टिपणी से बचे तथा अवैध कच्ची शराब बनाने वालों पर अभियान चलाकर करवाही की जा रही है क्षेत्र में कही भी शराब बनाई जा रही है तो सीयूजी नम्बरो पर सूचना दें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा होली जलाने वाले स्थानों की भी जानकारी ली तथा लोक सभा चुनाव में रंजिश की भी जानकारी लेते हुए कहा कि चुनाव के माहौल में सभी शांतिपूर्ण तरीका अपनाए एक दूसरे पक्ष से अपशब्दों का प्रयोग न करे भृमक उन्मद फैलाये न फैलने दे तथा तेज़ ध्वनि से डीजे ना बजाए पूर्व की भांति इस वर्ष भी आपसी भाई चारा से होली का पावन पर्व मनाए होली के अवसर पर पुलिस द्वारा हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वो पर विशेष नजर रखी जायेगी सभी उपस्थित ग्राम प्रधानों से पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में अवगत कराया तथा अप्रिय घटना धटित ना करने और घटित होने से रोकने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन का पूर्ण मनोयोग के साथ सहयोग करने की अपेक्षा की गई उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं जाएगा थानाध्यक्ष ने सभी सम्भ्रांत लोगो को पत्र के माध्यम से लिखे निर्देश तथा सीयूजी नम्बर भी दिए इस मौके पर एस आई अश्मित भारती, एसआई महेंद्र प्रताप सिंह,एसआई,आदेश दत्त भट्ट,एसआई मुकुट सिंह यादव,धीरेंद्र मिश्रा, अमीन खां शिव प्रताप,प्रधान डॉ कौशल किशोर,सत्य देव मिश्रा, प्रमोद अवस्थी,वाहिद खां,संतोष कुमार,रातेंद्र यादव,रमेश यादव,वीर सिंह यादव,अनूप कुमार आदि सहित सैकड़ों की संख्या में सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अरुण शर्मा
