पिसावां पुलिस ने अलग अलग स्थानो से एक अवैध असलहा दूसरा नशीला पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार

पिसावां (सीतापुर) पुलिस ने अलग अलग स्थानो से एक अवैध असलहा दूसरा नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कुतुबनगर चौकी प्रभारी संत कुमार सिंह हमराही पुलिस बल के साथ देर रात्रि गस्त कर रहे थे उसी समय मुखबिर की सूचना पर वजीरनगर नगर गांव की पुलिया के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसकी तलाशी लेने पर एक अवैध असलहा बारह बोर व दो कारतूस बरामद हुये जिसकी पहचान वजीर नगर गांव के निवासी मोहित पुत्र खुर्म के रूप मे हुई वही शनिवार की सुबह वाहन चेकिंग करते समय हुसैनपुर गांव निवासी विमल पुत्र रमेश के पास 140 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ दोनों आरोपियों पर सम्बंधित धाराओं मे केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है!

रिपोर्ट – अरूण शर्मा

Leave a comment