जायलो कार से पचास ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने एक को दबोचा

  • पिसावां (सीतापुर) वाहन चेकिंग करते समय एक जायलो कार से पचास ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने एक को दबोचा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि थाने के एस आई मुकुट सिंह शनिवार की सुबह नौ बजे गुरुसंडा टांडा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे उसी समय एक दिल्ली नंबर की जायलो कार को रोंक कर तलाशी ली गयी जिसमे पच्चास ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी बाजार मे कीमत पचास हजार रूपये है आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र टांडा गांव निवासी बाबर पुत्र फकीरे के रूप मे हुई उन्होंने बताया पूंछतांछ मे आरोपी ने स्मैक बिक्री करने का धंधा स्वीकार किया थानाध्यक्ष ने बताया कि स्मैक की आरोपी पर एनडी पी एस की धारा मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया!

रिपोर्ट – अरुण शर्मा

Leave a comment