पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र के एक गांव मे विवाहिता का चुनरी के फंदे से कमरे की छत के कुंण्डे से झूलता शव मिला। थाना क्षेत्र के बदना निवासी कृष्ण पाल की 28 वर्षोय पत्नी सोमवती का शव शनिवार की सुबह घर के कमरे मे कुंण्डे से लटकता हुआ मिला पुलिस के अनुसार विवाहित सहित सभी लोग बीती रात घर के बाहर सो रहे थे रात मे ही मृतक महिला ने अपनी चुनरी से फांसी लगा ली मृतक विवाहित के भाई राजीव कुमार पुत्र विश्वाम ने थाने पर सूचना दी है कि बहन की शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर बहन की हत्या कर शव लटकाये जाने की शंका जाहिर करते हुये पीएम कराने के लिये तहरीर दी है थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कार्यवायी की जायेगी।
रिपोर्ट – अरुण शर्मा
