तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र के अंतर्गत गस्त के दौरान पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

बुधवार की सुबह गस्त के दौरान एसआई अश्मित भारती कास्टेबल राहुल देव द्वारा वजीर नगर तिराहे के पास आम के बाग में वजीरनगर निवासी दानिश पुत्र शमसुद्दीन को 315 बोर तमंचा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया एक तमंचा 315 बोर दो जिन्दा कारतूस सहित युवक को गिफ्तार कर जेल भेजा गया।

रिपोर्ट – अरुण शर्मा

Leave a comment