पिसावां (सीतापुर): अज्ञात करणो के चलते घर मे लगी आग , आग में एक महिला बुरी तरह से झुलस गई तथा दो वर्ष का बच्चा मामूली झुलस गया साथ ही गिरस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोगो ने किसी तरह आग पर काबू पाया परिवार वालो ने महिला को पिसावां अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरो ने महिला की हालात गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के महमदापुर नंबर दो गांव निवासी प्रीति उम्र 28 वर्ष पत्नी रमाकान्त गम्भीर रूप से झुलस गई तथा छोटू दो वर्ष मामूली झुलस गया परिवार के लोगो ने महिला को समुदायक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां में भर्ती कराया जहाँ पर डाक्टरो ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
