सीतापुर : हरदोई जिले से चलकर सीतापुर जिले में 84 कोसी परिक्रमा का विशाल जन समुदाय मंगलवार की सुबह छठे पड़ाव देवगवा पहुंचा पड़ाव पर पहुच कर परिक्रमार्थी अपना अपना डेरा दाल दिया व् भजन कीर्तन शुरु कर दिया स्थानीय नागरिको द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा की गयी यंहा लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं के डेरा डालने से देवगवा पड़ाव एक धार्मिक नगरी हो गयी देश विदेश से लाखो श्रद्धालु इस चौरासी कोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए प्रत्येक वर्ष आते है परिक्रमा में शामिल हाँथी घोड़े पालकी देख बच्चे उत्साहित नजर आये परिक्रमार्थी ने ट्रैक्टर ट्राली आदि से राशन सामग्री ले जाते दिखे
आस्था पर भारी पड़ी उम्र भी देखने को मिली!

जगह जगह क्षेत्रीय लोगो द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया दधनामऊ पुल के पास ओपी गुप्ता फाउंडेशन के द्वारा भण्डारे का आयोजन की या गया इसी प्रकार अर्थापुर चौराहे पर नीशू प्रधान द्वारा लोहार खेड़ा में डी सी द्वारा देवगवा पड़ाव पर शिवमंगल सिंह व् आदि अस्थानी द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया!
छठे पड़ाव पर जगह न होने के कारण परिक्रमार्थी इधर उधर गाँवो में व् बागो में विश्राम करते नजऱ आये वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा!
रिपोर्ट – अरुण शर्मा
