सीतापुर- शहर के मुंशीगंज इलाके में श्यामनाथ मंदिर के निकट स्थित एक गोदाम में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया| सुबह जब मालिक अपने गोदाम पर पहुंचा तो पूरे गोदाम में सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गये|
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंशीगंज में श्यामनाथ मंदिर के निकट अजय कुमार मिश्र के मकान में स्थित गोदाम को मिरदही टोला निवासी इम्तियाज़ खान ने किराये पर ले रखा है जिसमे वो कूलर और फर्नीचर का थोक का काम करते हैं| सहालग का सीज़न होने के चलते पूरा गोदाम सामान से भरा हुआ था| रात में 9 बजे गोदाम को बंद कर वो घर चले गये| सुबह जब गोदाम पहुंचे तो गोदान की बगल की दीवार का कुछ हिस्सा टूटा हुआ दिखा| गोदाम को खोलने पर उसमे रखा सामान चोरी हो चुका था और पूरा गोदाम अस्तव्यस्त पड़ा था| ये देखकर आस पास के लोग भी आ गये और कोहना चौकी पुलिस को सूचित किया गया| पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है|
मेन रोड पर स्थित गोदाम में इस तरह चोरी होना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करता है| श्यामनाथ मंदिर के आसपास के रहने वाले लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए बताया कि रात में पुलिस पेट्रोलिंग करना तो दूर इलाके की थाह तक पोोोरटर लेती जिससे इलाके में आये दिन चोरी की घटनाएं बढती जा रही हैं और चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं| स्थानीय लोगों ने एसपी से मांग करते हुए कहा कि इलाके सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें|
रिपोर्ट- अलमास अंसारी
