जमीन के लालच में भाई की बाके से हत्या करने वाले भाई गिरफ्तार

पिसावां (सीतापुर) हरदोई जिला के लोगो ने भाई की हत्या कर शव पांच माह पूर्व थाना क्षेत्र के हर्रैया जंगल में फेंका कर फरार हो गए थे भाईयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर खुलासा किया है पुलिस ने कब्जे से हत्या मे प्रयुक्त बांका व वारदात के समय खून से सने कपडो को भी बरामद किया है थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हमराही पुलिस बल के साथ सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के जिगिनिया गांव के ही निवासी बेद राम पुत्र तारा चंद के घर छापा मार कर हरदोई जिला के पिहानी थाना क्षेत्र के वीरपाल तथा महेंद्र पुत्र गण झिंगरी लाल को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूंछ तांछ की जिसमे पकडे गये लोगों ने अपने भाई की हत्या करना स्वीकार किया है आरोपियों की निशानदेही पर भाई की हत्या करने के समय पहने हुये खून से सने कपडे व आला कत्ल मे बांका बरामद कर लिया है
वही आरोपियों ने बताया जमीन के लालच मे हरदोई जिला पिहानी थाना क्षेत्र के( जरौना ) जटपुरवा गांव निवासी वीर पाल तथा महेद्र पुत्र गण झिंगरी लाल ने अपने छोटे भाई ईच्छा राम 35 वर्ष को थाना क्षेत्र के जिगिनिया गांव अपने साढू बेदराम पुत्र तारा चंद् के घर कर 13 अक्टूबर को लाया था जिसके बाद उसी दिन भाई की हत्या की साजिश रच कर हर्रैया गांव मे एक झाला पर ले गया जहां पर चारो लोगों ने शराब का सेवन किया छोटे भाई को अधिक शराब पिला कर बेहोश कर एकांत खेतो मे ले गया जहां पर भाई के हांथ पैर बांध कर भाई ने बांका से गर्दन पर वार हत्या कर तीनो हत्यारे फरार हो गयै थे पंद्रह अक्टूबर को शव मिलने की सूचना पर क्षेत्रीय चौकी दार श्री राम की तहरीर पर हत्या के आरोप मे अग्यात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पायी थी थानाध्यक्ष ने बताया कि पूंछ तांछ मे आरोपियों ने बताया कि परिवार मे तीन भाई ही थे पिता की मृत्यु के बाद मृतक भाई ने अपनी हिस्से की आठ बीघा जमीन बिक्री करने लगा था जो बिक्री न हो सके जमीन के लालच मे भाई को साढू के घर लाकर हत्या कर दिया था थानाध्यक्ष ने बताया तीनो लोगों को जेल भेज दिया गया!

रिपोर्ट – अरुण शर्मा

Leave a comment