भारत परिषद पदाधिकारियो ने आतिशबाजी एवं मिठाई खिलाकर किया हर्ष व्यक्त 

सीतापुर भारत परिषद के पदाधिकारियो द्वारा स्थानीय सब्जी मंडी में पुलवामा हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकियो को खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए २१ मिनट में वायुसेना के जवानो ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियो और उनके ठिकानो को नेस्तनाबूत कर दिया इस पर सभी पदाधिकारियो ने आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त करते हुए सेना के कमांडरो और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी । इस मौके पर मुख्य रूप से रत्नेश द्विवेदी आकाश राय डॉ वीरेन्द्र आर्य भानु प्रकाश दीक्षित डॉ याकूब खान सुधांशु मिश्रा नितिका अग्नि आर्य गुड्डू राजकुमार मोती प्रसाद सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment