मिशन शिक्षा कायाकल्प प्रशिक्षण से गुरु जी बदलेंगे तस्वीर

जरवल रोड, (बहराइच) जनपद बहराइच के विकास खण्ड जरवल के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चो के शैक्षिक ज्ञान में गुणात्मक वृद्धि के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र जरवल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ जरवल बलदेव प्रसाद यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर प्रथम बैच का शुभारंभ किया।

प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री यादव ने कहा कि पांचवी कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार हेतु प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसमे बच्चो के बौद्धिक स्तर की जांच कर उन्हें दो अलग-२ समूहों में बांटकर भाषा व गणित की १-१ घण्टे की विशेष क्लास में पढ़ाना होगा। प्रथम संस्था के जिला समन्वयक श्री बृजेश यादव ने शिक्षको को टेस्टिंग टूल के माध्यम से बच्चों के स्तर के अनुरूप उन्हें बेसिक व एडवांस लेवल में बांटकर आंकड़ो को मोबाइल एप्प पर अपलोड करने के बारे में तकनीकी निर्देश दिए। 5 दिवसीय प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर्स कुद्दूस अहमद, अश्वनी कैराती, विनय शुक्ला, लोकेश श्रीवास्तव ने गतिविधि आधारित शिक्षण सम्बन्धी टिप्स दिए।

2 thoughts on “मिशन शिक्षा कायाकल्प प्रशिक्षण से गुरु जी बदलेंगे तस्वीर

Leave a comment