समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड एवं अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने हजरतगंज स्तिथ गांधी प्रतिमा के समक्ष कैंडल जला कर गोल्डी और संजली को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ – बुधवार शाम राजधानी के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और आये दिन हिंसा की शिकार होती महिलाओं एवं बच्चियों की चिंताजनक स्थिति के खिलाफ समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड एवं अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा संयुक्त रूप से एक धरने के आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित युवाओं में वर्तमान हालात के खिलाफ जम कर गुस्सा था और उनके अनुसार प्रदेश सरकार सुरक्षा देने में असमर्थ है।

यूथ ब्रिगेड की प्रदेश सचिव अंजली उपाध्याय का कहना था एक लड़की को न्याय मिल नही पाता दूसरी की खबर आ जाती है हम युवा लड़कियाँ कहाँ जाएं ? ममता सहाय एक कामकाजी महिला है जिनके अनुसार धरने प्रदर्शन से कोई हल नहीं हो रहा हालात काबू से बाहर हैं अपराधी बेखौफ हैं। धरने में शिवम यादव ने कहा बेटियां और अधिकारी दोनो ही असुरक्षित है ऐसे में राज्यपाल को तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। डॉ देवेंद्र यादव ने कहा महिलाएं खौफ के साये में हैं फिलहाल और ये रामराज नही आतंकराज है।

समाजवादी सुजीत यादव जो गोल्डी के परिवार से मिल कर आये हैं उनके अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार आनन फानन में करवाने से पुलिस द्वारा कुछ और ही तथ्य सामने लाने की संभावना ज्यादा है।

WhatsApp Image 2018-12-27 at 2.03.24 PM

शिल्पी चौधरी ने वर्तमान सरकार को हर मुद्दे पर फेल बताते हुए आम जन से निवेदन किया कि उत्तर प्रदेश के जंगलराज को हटाने के लिए जनता राष्ट्रपति शासन की मांग करे। इस अवसर पर सत्यम, शिवा, दुर्गेश, संदीप, सुनील कुंअर, अरविंद यादव, शिवम, अंजली, ममता सगे, डॉ देव, सुमित यादव, विशाल यादव, फैसल रहमान, शिल्पी चौधरी, सुजीत सहित सैकड़ो की संख्या में समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड एवं अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment