एक बार फिर योगी सरकार के खिलाफ जमकर बरसे भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष किसानों के साथ मिलकर रोड किया जाम
अलीगढ़ : बुधवार को जनपद के इगलास तहसील में ग्राम मोहकमपुर में किसानो के साथ मिलकर गौशाला लो लेकर भासपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक यादव ने अलीगढ़ मथुरा रोड किया जाम !
एक तरफ भासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर बीजेपी की टांग खीचने में कम नही थे लेकिन अब उन्ही की पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार भी बीजेपी सरकार के कार्यो व नीतियों का खुला विरोध कर रहे है !
बताते चले सूबे की सरकार किसानो की हितेशी बन रही है वही दूसरी तरफ किसान आवारा पशुओं से तंग आ कर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आया है गौवंशो दूवारा किसानो की फसलो को उजाड़ देना यही कारण है की किसान विरोध करने पर मजबूर है ! किसानो ने आक्रोश में आ कर सरकार के खिलाफ नारे बाजी की और अलीगढ़ मथुरा मार्ग को जाम कर दिया ! और इगलास तहसील के ग्राम मोहकमपुर के सरकारी स्कूल में करीब ढाई तीन सौ गायो ओर आवारा पशुओं को बंद कर दिया ! जिसमे भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने किसानो का खुल कर समर्थन किया और सरकार के खिलाफ जम कर हमला बोला ओर जहर उगला ! भासपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रशासन को चेतावनी दी अगर आवारा पशुओं के लिए गौशाला की समुचित व्यवस्था नही की गई तो वह किसानो के साथ मिलकर सडको पर उतर आयेंगे !