शिवपाल का साथ छोड़ रहे कार्यकर्ता , शिवपाल सिंह यादव यूथ ब्रिगेड़ अब होगा नेशनल यूथ ब्रिगेड़”
लखनऊ – शिवपाल सिंह यादव से नाराज चल रहे शिवपाल सिंह यादव यूथ ब्रिगेड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने शिवपाल सिंह यादव यूथ ब्रिगेड़ का नाम बदल कर नेशनल यूथ ब्रिगेड़ कर दिया गया है एक प्रेसवार्ता के दौरान उमा शंकर यादव ने कहा कि अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में चाटुकारों का राज हो गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को चाटुकारों ने इस कदर घेर लिया है कि वो अपने मेहनती पुराने कार्यकर्ताओं के बारे में नही सोच पा रहे हैं उमाशंकर यादव ने कहा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड़ का प्रदेश अध्यक्ष एक ऐसे इंसान को बनाया है जिसपर मर्डर केश के मुकद्दमे चल रहे हैं ऐसे हत्यारे लोगों से जनता जुड़ने के बजाय जनता दूर भागेगी ! उमाशंकर ने प्रेस के माध्यम से जनता से अपील की अगर अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना है ऐसे लोगों के साथ न जुड़े उमाशंकर ने कहा शिवपाल सिंह यादव तो भोलेनाथ की तरह भोले भाले हैं जिसका फायदा ऐसे दागी लोग उठा रहे हैं उन्होने कहा शिवपाल सिंह यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड़ प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करें और साफ ईमानदार छबि वाले व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाएं ! उमाशंकर से जब पूंछा गया कि आपने शिवपाल सिंह यादव यूथ ब्रिगेड़ की जगह नेशनल यूथ ब्रिगेड क्यो किया तो उन्होंने बताया कि यूथ ब्रिगेड़ के कार्यकर्ताओं को कोई पूंछ नही रहा था जहाँ भी जाते उपेक्षा और अपमान मिल रहा था शिवपाल सिंह यादव नाम बदनाम हो रहा था इसलिये इसका नाम बदला गया है इसकी राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी वही रहेगी अब इसकी जिम्वेदारी पूर्णतः मेरी है !