अभिभावकों ने मोबाइल व कैमरों में कैद किए रोमांचक व अविस्मरणीय क्षण
सीतापुर। स्थानीय शहर स्थित आर्य नगर स्थित सुमित्रा मॉडर्न एकेडमी परिसर में दो से आठ वर्ष तक की आयु वाले नन्हें-मुन्नें बच्चों का एक दिवसीय “लेट्स गो” नामक कैंपिंग का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में कैंपिंग के सभी अविस्मरणीय व रोमांचक क्षणों को बच्चों के लिए एक ही स्थान पर एकत्रित करने का सफल प्रयास किया गया।
इस कैंपिंग में मुख्य आकर्षण का केंद्र बोनफायर, लाइव कुकिंग, फिशिंग और फिश फीडिंग, पेट फीडिंग, क्रीपी एनिमल्स, बर्ड वाचिंग, स्नेक हंट, स्टोरी टेलिंग, स्केवेंजर हंट आदि रहे।
इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के कैंपिंग क्राफ्ट की मदद से वातावरण, वास्तविकता, प्राकृतिक एवं आकर्षक बनाया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों का रोमांच काफी बढ़ा हुआ दिखाई दिया। इस दौरान सभी बच्चे एक-दूसरे के साथ सब कुछ भूलकर कैंपिंग का भरपूर आनंद उठाते नजर आए। कैंपिंग में स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई। जिससे उन्हें भूख प्यास भी महसूस नहीं हो सका।
इस दौरान अभिभावक भी बच्चों के साथ रोमांचक क्षणों को मोबाइल फोन एवं अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। अभिभावकों ने भी बच्चों के लिए आयोजित इस कैंपिंग कार्यक्रम की सराहना किया।
इसी क्रम में स्कूल के प्रबंधक रोहन मेहता व श्रीमती आक्षी मेहता के अलावा प्रिंसिपल श्रीमती सीमा इसरानी के अलावा प्रशासनिक अधिकारी दीपक झींगरन सहित सभी शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल संपन्न होने के लिए अपना आभार जताया। स्कूल प्रबंधक ने अभिभावकों को कैंपिंग में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।
