डा0 भीमराव रामजी आंबेडकर ने जीवन पर्यन्त सदैव मानवता पूर्ण कार्य किया : दिनेश आंबेडकर गांधी

बाबा साहेब डा0 भीमराव रामजी आंबेडकर जी के 62वां परिनिर्वाण दिवस
सीतापुर। डा0 आंबेंडकर विचार मंच उ0प्र0 के अध्यक्ष एवं युवा समाज सेवी दिनेश जयसवाल दिन्नू उर्फ दिनेश आंबेडकर गांधी के नेतत्व में अन्य समाजिक कार्यकताओं की सहभागिता से भारतीय संविधान के निर्माता एवं दलितों, शोषितों एवं उपेक्षित वर्गो के मसीहा व भारत रत्न परम्पूज्य बाबा साहेब डा0 भीमराव रामजी आंबेडकर जी के 62वां परिनिर्वाण दिवस 6 दिसम्बर 2018 कई कार्यक्रम आयोजित करके मनाया गया।
सर्वप्रथम डा0 आंबेडकर विचार मंच के कार्यलय गांधी नगर सीतापुर में डा0 आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये। उसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर (प्रथम) नगर क्षेत्र सीतापुर में श्रद्धाजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों को शिक्षिकों व बच्चों तथा सभी समाजिक कार्यकताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भाव भीनी श्रद्धाजलि दी गई तथा बच्चों को फल एवं बिस्कुट के पैकेट तथा मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में व्यापारी नेता एवं सामाज सेवी गोपाल टन्डन ने अपने विचार व्यक्त करते हुऐ कहा की बाबा साहेब का सपना था, कि सामाज के सभी वर्ग शिक्षित होकर सामाज की मुख्य घारा में सामिल हो तथा अपने ज्ञान और व्यवहार से सामाज और देश का विकास करें। जो कि कार्य बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धाजलि होगी। वहीं दिनेश आंबेडकर गांधी ने कहा कि बाबा साहेब डा0 भीमराव रामजी आंबेडकर जी ने जीवन पर्यन्त सदैव मानवता पूर्ण कार्य किया तथा देश के गौरवशाली भारतीय संविधान का निर्माण किया जिसके कारण से सामाज में समानता का स्वरूप विकसित रूप के दिखाई देता है। डा0 आबेडकर जी संस्कृत भाषा के प्रबल समर्थक थे। तथा सदैव देश के शोषित पीडित एवं उपेक्षित वर्गो के मान सम्मान के लिए संघर्ष किया इसी कारण से महत्मा गांधी की नजर में डा0 आबेडकर संविधान के सही नायक थे। सायःकाल डा0 आंबेडकर स्मारक स्थल एवं विचार केन्द्र गांधीनगर सीतापुर में ‘स्वतन्त्रता संग्राम में डा0 आंबेडकर की भूमिका ;विषय पर एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें वक्तागणों को बाबा साहेब का चित्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्या रूप से गोपाल टन्डन, दिनेश आंबेडकर गांधी, प्रभारी शिक्षक मनीष कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक चौरसिया, गीता वर्मा,रमेशचन्द्र निषाद, अशोक गुप्ता, कमलेश चौरसिया, खुशबू, दीप्ति वैश्य, सुधा, बिन्देश्वरी, नीरज गुप्ता, सोनू वर्मा, मोनू वर्मा, राकेशकुमार, रंजीत कुमार, नैतिक, अन्कुर, संदीप, राजकुमार,  आदि लोग उपस्थिति रहें।

Leave a comment